फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   उतरी हरिद्वार में अस्पताल में की मांग को लेकर प्रदर्शन

उतरी हरिद्वार में अस्पताल में की मांग को लेकर प्रदर्शन

Thu, 07 Sep 2017 09:43 PM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
उतरी हरिद्वार में अस्पताल में की मांग को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
उत्तरी हरिद्वार में अस्पताल निर्माण को लेकर व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर शीघ्र अस्पताल बनवाने की मांग की गई।

महानगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में उत्तरी हरिद्वार में लंबे समय से सरकारी अस्पताल की मांग की जा रही है। इस क्षेत्र में 50 हजार से अधिक आबादी होने के बावजूद कोई अस्पताल नहीं हैं। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार गंभीर बीमार लोगों को जिला अस्पताल या दूसरे निजी अस्पतालों में ले जाते वक्त जाम की वजह से भी दिक्कतें होती हैं। जाम में फंसने से समय पर उपचार नहीं मिलने के कारण कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि उत्तरी हरिद्वार में अस्पताल बनाने के लिए जमीन भी उपलब्ध है। प्रदर्शनकारियों में एसएन तिवारी, राकेश सुखीजा, प्रीत कमल, विनय भंडारी, दीपक पांडेय, आकाश भाटी, तरुण व्यास, सचिन अग्रवाल, शिवकुमार, यश भुल्लर, दीपक सोढ़ी, हनी अरोड़ा, अंकुश शर्मा, कपिल कुमार, योगेश अरोड़ा, सचिन चौधरी, जितेंद्र सिंह, अमित जैन, अरुण शर्मा, रोहित नेगी, अनिल कुमार, रवि कुमार, अंकित शर्मा, महावीर वशिष्ठ, विनोद गिरी, मयंक सुखीजा, नीरवपाल, संजय गुप्ता, तेज प्रकाश साहू, सचिन शर्मा, इंद्रजीत सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed