{"_id":"59aee3bf4f1c1b7e078b46ea","slug":"150463380511-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"...शांतिकुंज में रोवर लीडर व स्काउट मास्टर प्रशिक्षण शिविर का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...शांतिकुंज में रोवर लीडर व स्काउट मास्टर प्रशिक्षण शिविर का समापन
Updated Tue, 05 Sep 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
प्रादेशिक स्काउट गाइड प्रशिक्षण केंद्र शांतिकुंज में सात दिवसीय रोवर लीडर, स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन शिविर का समापन हो गया। शिविर में राज्य के जनपद शांतिकुंज, हरिद्वार, देहरादून, काशीपुर व टिहरी के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।
प्रतिभागियों से भेंट परामर्श के क्रम में अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख डा. प्रणव पंड्या ने कहा कि स्काउटिंग जीवन को सुदृढ़ बनाने की विधा है। इससे सेवाभावी व कर्त्तव्य परायणता जैसे सद्गुण विकसित होते हैं। उन्होंने प्रशिक्षण से मिली जानकारी को ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों तक पहुंचाने की बात कही। संस्था की अधिष्ठात्री शैलदीदी ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को बेसिक जानकारी होनी चाहिए, इसके लिए समय-समय पर शिविर आयोजित होते रहने चाहिए।
समापन सत्र के मुख्य अतिथि शांतिकुंज के वरिष्ठ कार्यकर्त्ता कालीचरण शर्मा ने कहा कि युवाओं को स्काउटिंग के सूत्रों को अपनाने के लिए विद्यालयी स्तर पर प्रशिक्षण चलाने चाहिए। स्काउटिंग से साहस का संचार होता है और ये गुण आगे बढ़ने के लिए आवश्यक है। एलओसी आरएस शेखावत ने कहा कि प्रशिक्षण में आगे बढ़ने के लिए मूल्यपरक प्रेरणा भरी जाती है, जिससे वे एक आदर्श युवा की भांति अपने आपको बना सके। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को पायनियरिंग, गांठें, बंधन, फर्स्ट एड, स्काउट ध्वज व स्काउट के नियम, प्रतिज्ञा सहित विभिन्न विषयों पर जानकारी दी गई। प्रशिक्षक के रूप में लालपत राय कुमावत, नरेंद्र सिंह, सीताराम सिन्हा, सत्येंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे। राज्य संगठन आयुक्त वीएस विष्ट, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त रामसिंह नेगी, शांतिकुंज जनपद आयुक्त गेंदालाल चौरसिया, रोवर मंगल सिंह, अतुल, नरेंद्र, सूरत, सूर्यनाथ आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।