{"_id":"59aadaab4f1c1b0c278b4dd3","slug":"150436933320-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौला पहुंची नंदा देवी लोक जात यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौला पहुंची नंदा देवी लोक जात यात्रा
Updated Sat, 02 Sep 2017 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थराली। बधाण की ईष्ट देवी नंदा की लोक जात शनिवार को जौला गांव पहुंची। यहां ग्रामीणों ने देवी का पारंपरिक स्वागत किया। महिलाओं ने देवी नंदा की स्तुति की और जागर गाए। ढोल दमाऊं और पारंपरिक वाद्य यंत्रों पर देवताओं के पश्वाओं ने देवनृत्य कर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। इससे पूर्व शनिवार सुबह ग्वालदम गांव में ग्रामीणों ने देवी की पूजा की। इसके बाद देवी की डोली और यात्रा को जौला गांव के लिए विदा किया गया। दोपहर को देवी की यात्रा कल्याणी गांव पहुंची। गांव में पूजा होने के बाद देर शाम देवी यात्रा जौला पहुंची। यहां प्रधान विजेंद्र सिंह रावत, राजेंद्र सिंह, हरपाल सिंह, बलवंत सिंह, दिनेश जोशी सहित ग्रामीणों ने देवी यात्रा का स्वागत किया। जौला गांव में रात भर देवी जागरण आराधना की।