{"_id":"59a9b6214f1c1b1d278b4e8d","slug":"1504294443141-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1ार में घुसे सांप ने एक व्यक्ति को काटा, मचा कौतुहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1ार में घुसे सांप ने एक व्यक्ति को काटा, मचा कौतुहल
Updated Sat, 02 Sep 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार में घुसे सांप ने व्यक्ति को काटा
डोईवाला। कार में घुसे सांप को देखने गए एक व्यक्ति को सांप के काट लेने से अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोग सांप द्वारा काटे गए व्यक्ति को डोईवाला अस्पताल ले गए जहां से उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया गया है। बाद में सपेरे ने सांप को कार से बाहर निकाला। शुक्रवार को नगर के व्यस्ततम इलाके रेलवे रोड पर उस समय अफरातफरी मच गई जब एक खड़ी कार में सांप घुस आया। रेेलवे रोड पर व्यापारी प्रवेश मित्तल ने दुकान के बाहर कार खड़ी कर रखी थी। शाम को अचानक उन्होंने सांप को इंजन में घुसते देखा तो वहां लोग जमा हो गए। कार से सांप निकालने के लिए एक सपेरा आ गया उसने जैसे ही कार की इंजन का बोनट उठाया अचानक सांप ने हमला कर समीप खडे़ एक व्यक्ति के हाथ की अंगुली में डंक मार लिया। सांप के हमला करते ही भीड़ छिटक गई। स्थानीय दुकानदार भारत गुप्ता ने सांप द्वारा काटे गए व्यक्ति सूरज थापा 48 निवासी चांदमारी डोईवाला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला पहुंचाया। जहां से उन्हें हायर सेंटर रैफर किया गया। कार से सांप को निकालने के बाद छोड़ दिया गया।