{"_id":"59a9b5374f1c1b04278b4d3c","slug":"15042942087-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश रोड पन घंटों जाम में वाहन रेंगते रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश रोड पन घंटों जाम में वाहन रेंगते रहे
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटोफाइल नेम-
ड्रेनेज सिस्टम फेल होने से हर तरफ हुआ जलभराव
-- हरिद्वार रोड पर जगह-जगह पानी भरने के कारण घंटों रेंगते रहे वाहन
-- पालिकाध्यक्ष ने किये हाथ खड़े, कहा समस्या से निपटने कोई योजना नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेेश।
देर रात से रुक रुककर जारी बारिश के कारण शुक्रवार को पूर्वाह्न तक कई इलाकों में नगर निकाय का ड्रेनेज सिस्टम फेल हो गया। इस दौरान हाईवे से लेकर गली कूचों तक कई निचले इलाकों में जलभराव के चलते राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय हरिद्वार रोड पर दोनों ओर जलभराव के चलते पुरानी चुंगी से कोयलघाटी तक घंटों जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान पर्यटक व लोकल वाहन रेंग रेंगकर आगे बढ़े। बावजूद इसके जिम्मेदार महकमे क्षेत्र में जलभराव की समस्या के निराकरण को लेकर जिम्मेदार नहीं हैं।
बीती रात से शुक्रवार दोपहर तक रुक रुककर जारी बारिश के कारण नगर क्षेत्र में कई इलाकों में जलभराव के चलते लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जिसके चलते शहर के कई निचले इलाकों, चौक चौराहों, हरिद्वार रोड पर पुरानी चुंगी से कोयलघाटी तक आदि में जलभराव से राहगीरों को परेशान होना पड़ा। बरसात से हुए हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे के दोनों ओर जलभराव के कारण पुरानी चुंगी से कोयलघाटी तक दोपहर एक बजे के बाद जाम की स्थिति बनी रही, इस दौरान वाहन रेंग रेंगकर जैसे तैसे आगे बढ़े।
बारिश के कारण हाईवे के दोनों किनारे बरसाती पानी से लबालब नजर आए, जिसके चलते खासकर पैदल चलने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासी कैलास रयाल, नरेंद्र कैंतुरा, वीरेंद्र सिंह, कमल बख्शी, रामदयाल पुंडीर, सुुरेंद्र सिंह, राजपाल, विजयपाल ने बताया बारिश के चलते कोयलघाटी, भरत मंदिर इंटर कॉलेज व पुरानी चुंगी क्षेत्र पानी से लबालब होने से यातायात तो बाधित हुआ ही साथ ही राहगीरों को भी आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी। इससे गंगानगर, शांतिनगर, सर्वहारानगर, चंद्रेश्वरनगर आदि निचले इलाकों में कई स्थानों पर निकासी व्यवस्था नहीं होने से जलभराव की समस्या बनी रही। जिसके कारण स्थानीय लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
क्या कहते हैं पालिकाध्यक्ष
पहले से ही बारिश के पानी को बाहर निकालने के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी। पालिका क्षेत्र में लगातार हो रहे कंस्ट्रक्शन के कारण बारिश के पानी की निकासी की समस्या आ रही है। फिलहाल पालिका के पास भारी बारिश के बाद जलभराव की समस्या से निपटने के लिए कोई प्लान नहीं है। बारिश के पानी को बाहर निकालने के लिए हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण से क्षेत्र में नाला निर्माण के लिए पत्राचार किया जा चुका है। वैसे भी शहर भर में आधे घंटे से ज्यादा कहीं भी जलभराव नहीं होता है।
दीप शर्मा, नगर पालिकाध्यक्ष ऋषिकेश
-------------------------------
गुमानीवाला में नहर का पानी कालोनी में घुसा
अमर उजाला ब्यूरो
श्यामपुर। लगातार हुई मूसलाधार बारिश के बाद क्षेत्र के तमाम नदी-नालों-खालों में पानी का स्तर बढ़ गया। गुमानीवाला में स्थित सिंचाई नहर में अधिक पानी आने के कारण ओम विहार कॉलोनी तथा तुलसी विहार कॉलोनी में पानी का भराव हो गया। लगातार हुई बारिश के बाद तमाम गांवों के मार्ग जलमग्न हो गये। विस्थापित क्षेत्र पशुलोक, श्यामपुर, भट्टोंवाला, बंगाला नाला, खदरी, खैरीखुर्द आदि क्षेत्रों में जगह-जगह पानी का भराव हो गया। गुमानीवाला में एक सिंचाई नहर का पानी ओम विहार कॉलोनी तथा तुलसी विहार कॉलोनी में पहुंच गया, जिससे कालोनी जलमग्न हो गई। भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष रवि शर्मा ने बताया कि बाद में नहर का पानी बंद करवाया गया। तब जाकर स्थिति सामान्य हुई। इसके अलावा तमाम जगहों पर पानी भर गया।