फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   तहसील कीर्तिनगर में मिलाए जाने से एक दर्जन गांवों की राह होगी आसान

तहसील कीर्तिनगर में मिलाए जाने से एक दर्जन गांवों की राह होगी आसान

Fri, 01 Sep 2017 10:44 PM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
तहसील कीर्तिनगर में मिलाए जाने से एक दर्जन गांवों की राह होगी आसान
कीर्तिनगर। देवप्रयाग तहसील की न्याय पंचायत जखेड़ को नवसृजित कीर्तिनगर तहसील में शामिल करने के लिए दोनों विकासखंडों की क्षेत्र पंचायत की बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया है।
विज्ञापन

कीर्तिनगर में तहसील स्वीकृत के बाद देवप्रयाग तहसील के 12 गांव नवसृजित तहसील में शामिल किए जाने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों का कहना था कि उनका क्षेत्र कीर्तिनगर तहसील से लगा है। अगर उनके गांवों को नवसृजित तहसील में शामिल किया जाता है तो ग्रामीणों को तहसील मुख्यालय कीर्तिनगर पहुंचने में करीब 20 से 25 किमी का कम सफर तय करना पड़ेगा। क्षेत्रीय जनता की इसी मांग पर अब तहसील देवप्रयाग की न्याय पंचायत जखेड़ के एक दर्जन गांवों को तहसील कीर्तिनगर में मिलाए जाने की प्रक्रिया कर दी है। नवसृजित तहसील में मिलाए जाने से देवप्रयाग तहसील के लक्ष्मोली, बागवान, डडुवा, सौडू, भंडाली, नौली, गौली, बरसोली, गवाणा, उमरी, तल्याकोट, जखेड़ ग्राम पंचायतों को तहसील मुख्यालय पहुंचने में आसानी होगी। दोनों विकासखंडो में प्रस्ताव पारित होने पर प्रधान सुरेश नेगी, सोवन सिंह पंवार, ज्ञान सिंह, जमना देवी, जगदीश प्रसाद, राम स्वरूप, दीपा देवी, जगदीश लाल, मीनाक्षी देवी, शंकर लाल व मनोज कुमार ने खुशी जताई है। कहा कि भौगोलिक व यातायात की दृष्टि से उक्त ग्राम पंचायतों को तहसील के साथ ही विकासखंड कीर्तिनगर में मिलाया जाना न्याय संगत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed