फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   वाटर प्रेशर से फटा अमृत गंगा पेयजल योजना का पाइप, गोपेश्वर नगर में पेयजल आपूर्ति ठप

वाटर प्रेशर से फटा अमृत गंगा पेयजल योजना का पाइप, गोपेश्वर नगर में पेयजल आपूर्ति ठप

Fri, 01 Sep 2017 10:44 PM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
वाटर प्रेशर से फटा अमृत गंगा पेयजल योजना का पाइप, गोपेश्वर नगर में पेयजल आपूर्ति ठप

विज्ञापन
गोपेश्वर। गोपेश्वर नगर के लिए सप्लाई हो रही अमृत गंगा पेयजल योजना का पाइप वाटर प्रेशर के कारण नरौंधार के पास फट गया। इस कारण गोपेश्वर नगर में पेयजल सप्लाई ठप हो गई है। दिनभर बारिश होने के कारण पेयजल लाइन ठीक नहीं हो पाई और लोगों को पीने के पानी के लिए प्राकृतिक पेयजल स्रोतों पर लाइन लगानी पड़ी।

जल संस्थान के एई अरुण कुमार का कहना है कि शनिवार सुबह तक रिजर्व टैंकों से पेयजल सप्लाई की जाएगी। पाइप लाइन सुधारीकरण कार्य पेयजल निगम को करना है। यदि शीघ्र लाइन का सुधारीकरण नहीं हुआ तो नगर में पेयजल की आपूर्ति बाधित हो जाएगी। वहीं पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता वीके जैन का कहना है कि मौसम खराब होने के कारण पेयजल लाइन के सुधारीकरण में दिक्कतें आ रही हैं। शनिवार को मौसम सामान्य होने पर पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed