{"_id":"59a9946e4f1c1b5b738b4b44","slug":"150428581520-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ चुनाव परिणामों पर छात्रों का हंगामा जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ चुनाव परिणामों पर छात्रों का हंगामा जारी
Updated Fri, 01 Sep 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में छात्र संघ चुनाव परिणाम को लेकर हुआ बवाल दूसरे दिन भी सुलझ नहीं पाया है। विवाद के चलते तहसीलदार ने मत पेटियों को सीज कर कब्जे में लेते हुए कोषागार में जमा कर दिया है। कॉलेज के चुनाव अधिकारी पूर्व में घोषित किए गए चुनाव परिणामों पर कायम है। जबकि पराजित ग्रुप डीएम की मौजूदगी में मत गणना करवाए जाने की मांग कर रहा है
राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में छात्र संघ चुनाव का परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित किया गया था। अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के दीपक सिंह और सचिव पद पर मनीषा पंवार को विजयी घोषित करते हुए चुनाव अधिकारी ने शपथ दिलाई। इस चुनाव में देवभूमि छात्र संगठन के मनीष 2 मतों और सचिव पद पर प्रीति पुंडीर 1 मत से पराजित हुई। उनकी मांग पर तहसील प्रशासन ने पुर्नगणना करवाई, लेकिन इस दौरान एजेंटों में विवाद होने से मतगणना बीच में ही रोक दी गई। इससे असंतुष्ट छात्रों ने रात भर परिसर में हंगामा काटा। छात्रों का आरोप था कि जब दूसरी बार मतगणना शुरू की गई तो पूरी मतगणना क्यों नही करवाई? देवभूमि छात्र संगठन ने डीएम की मौजूदगी में पुन: मतगणना करवाए जाने की मांग की है। इस संबंध में संगठन ने कुलपति को भी ज्ञापन भेजा है। उधर छात्र संघ चुनाव अधिकारी डा. अशोक मैंदोला ने कहा कि चुनाव के बाद जो परिणाम घोषित किए गए है, वही मान्य होंगे।