{"_id":"59a994674f1c1b53738b4b89","slug":"15042858082-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"औली में लगी स्नो मेकिंग मशीनों का सुधारीकरण करेगी फ्रांस की कंपनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औली में लगी स्नो मेकिंग मशीनों का सुधारीकरण करेगी फ्रांस की कंपनी
Updated Fri, 01 Sep 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। सरकार औली में अगले साल जनवरी माह में इंटरनेशनल स्कीइंग गेम्स कराने जा रही है। इसे देखते हुए पर्यटन विभाग ने भी औली में खराब पड़ी स्नो मेकिंग मशीनों को सुधारने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभाग की ओर से मशीनों के सुधारीकरण के लिए फ्रांस की डीएनडी कंपनी के साथ अनुबंधन किया गया है। कंपनी की ओर से 12 सितंबर से मशीनों का सुधारीकरण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
औली में वर्ष 2010-11 में सैफ गेम्स के आयोजन के लिए तत्कालीन प्रदेश सरकार की ओर से छह करोड़ की लागत से स्नो मेकिंग मशीनें लगाई गई थीं। तब औली में मशीनों का परीक्षण कर कृत्रिम बर्फ बनाई गई थी, लेकिन ऐन मौके पर बर्फबारी होने से मशीनों को उनके हालत पर छोड़ दिया गया। मौजूदा समय में भी स्नो मेकिंग मशीनें लावारिस हालत में पड़ी हैं। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के प्रयासों के बाद मशीनों के सुधारीकरण के लिए पर्यटन विभाग की ओर से फ्रांस की डीएनडी कंपनी के साथ अनुबंध कर लिया गया है। राज्य पर्यटन सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम का कहना है कि फ्रांस की डीएनडी कंपनी के साथ मशीनों के सुधारीकरण का अनुबंध किया गया है। इसी माह मशीनें ठीक करने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन