{"_id":"59a994604f1c1b58738b4bf7","slug":"15042858012-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने विद्यालय में प्रवक्ताओं की तैनाती को लेकर शुरू किया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने विद्यालय में प्रवक्ताओं की तैनाती को लेकर शुरू किया धरना
Updated Fri, 01 Sep 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पोखरी। जीआईसी देवीखेत में प्रवक्ताओं की नियुक्ति की मांग को लेकर देवीखेत गांव के ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। पीटीए पदाधिकारियों ने एसडीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा और मांग पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
जीआईसी देवीखेत के ग्रामीण मुख्य बाजार से जुलूस निकालते हुए तहसील परिसर में पहुंचे और शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद ग्रामीणों ने तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। पीटीए अध्यक्ष भगवती प्रसाद, हयात सिंह और मदन सिंह ने कहा कि विद्यालय में तीन वर्षों से 5 प्रवक्ताओं और 3 सहायक अध्यापकों के पद रिक्त हैं। इन पदों पर तैनाती के लिए कई बार शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मांग कर चुके हैं लेकिन आज भी स्थिति जस की तस है। इस मौके पर दर्शन सिंह, मोहन लाल, शान्ता देवी, चन्द्रावती देवी, अनूप सिंह, देवेंद्र सिंह, सावित्री देवी और राकेश लाल आदि मौजूद थे।