{"_id":"59a993834f1c1b1e278b4c54","slug":"150428558017-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूलों के छात्रों का शैक्षणिक स्तर तय करेगी राज्य की रैंकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी स्कूलों के छात्रों का शैक्षणिक स्तर तय करेगी राज्य की रैंकिंग
Updated Fri, 01 Sep 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। देश में सरकारी स्कूलों का शैक्षणिक स्तर जानने के लिए एमएचआरडी (मानव संसाधन विकास मंत्रालय) राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण परीक्षा आयोजित कराने जा रहा है। परीक्षा के लिए प्रत्येक विकासखंड से तीन विद्यालयों का चुनाव किया गया है। परीक्षा सितंबर माह के द्वितीय सप्ताह में आयोजित की जाएगी।
मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से आयोजित की जा रही इस परीक्षा में कक्षा 3, 5 व 8 के छात्र प्रतिभाग करेंगे। परीक्षा तीन विषयों गणित, भाषा और सामाजिक विज्ञान में होगी। परीक्षा में छात्रों के प्रदर्शन के आधार पर एमएचआरडी राज्य को रैंकिंग प्रदान करेगा और राज्य परीक्षा में छात्रों के प्रदर्शन के आधार पर जिला व विकासखंडों को रैंक प्रदान करेगा। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि स्कूलों को भी रैंकिंग दी जाएगी। परीक्षा की तिथि सितंबर माह के मध्य में प्रस्तावित है। निदेशक सीमेट सीमा जौनसारी का कहना है कि इस परीक्षा से यह स्पष्ट होगा कि हम किस स्तर पर हैं। परीक्षा में छात्रों के प्रदर्शन के आधार पर शिक्षा नीति तैयार करने में सहायता मिलेगी।