{"_id":"59a9937d4f1c1be3278b4c16","slug":"15042855738-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने भांजी लाठी, पथराव में महिला पुलिस कर्मी को आई चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने भांजी लाठी, पथराव में महिला पुलिस कर्मी को आई चोट
Updated Fri, 01 Sep 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर।
बिड़ला परिसर में छात्रसंघ चुनाव के बाद मतगणना के दौरान छात्रों के बीच जमकर पथराव हुआ। इस पथराव में एक महिला पुलिसकर्मी घायल हो गईं। उसके सिर पर चोटें आई हैं। इसके बाद छात्रों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी। पुलिस ने मामले में 50-60 छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शुक्रवार को श्रीनगर में बिड़ला परिसर छात्र संघ चुनाव के लिए एसीएल हॉल में मतगणना चल रही थी। प्रत्याशियों के समर्थक बड़ी संख्या में बिड़ला परिसर और राष्ट्रीय राजमार्ग पर जमे थे। मतगणना स्थल से अध्यक्ष पद पर रुझान आने के बाद कुछ छात्र आक्रोशित हो गए और पुलिस से नोकझोंक करने लगे। इस दौरान पुलिस के पीछे खड़े कुछ छात्रों ने पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान एक पत्थर महिला पुलिसकर्मी भुवनेश्वरी भट्ट के सिर पर आकर लगा, जिससे वह घायल हो गईं। उन्हें पुलिसकर्मी संयुक्त चिकित्सालय ले गए, जहां डाक्टरों ने सिर पर तीन टांके लगाकर उन्हें बेस अस्पताल रेफर कर दिया।
उधर, छात्रों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठियां भांजनी शुरू कर दी। इस दौरान अभाविप के जिला संयोजक विनीत पोश्ती को भी चोटें आईं। शहर में शांति बनाए रखने के लिए एसडीएम मायादत्त जोशी, सीओ धन सिंह तोमर, तहसीलदार सुनील राज और कोतवाल एनएस बिष्ट मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
पौड़ी में भी छात्र गुटों में चले लात घूंसे, चार गिरफ्तार
एक को जमानत, तीन को न्यायिक हिरासत में भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
पौड़ी।
छात्र संघ चुनाव की रंजिश में बृहस्पतिवार रात छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। विवाद बढ़ने पर नौबत मारपीट तक आ गई। दोनों गुटों में जमकर लात घूूंसे चले। पुलिस ने रात को दबिश देकर चार छात्रों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक कोे जमानत पर छोड़ दिया गया है जबकि तीन को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
घटनाक्रम के अनुसार, बृहस्पतिवार दोपहर से ही इन दोनों गुटों में चुनाव को लेकर विवाद चल रहा था। रात को इन्हीं छात्र गुटों से जुड़े हुए कुछ युवकों में शराब पीकर आपस में मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एजेंसी चौक से रोहित गुसाईं, रणवीर सिंह, प्रमोद कुमार और एक नाबालिग छात्र को गिरफ्तार कर लिया। छात्रों की गिरफ्तारी के विरोध में बड़ी संख्या में दोनों गुटों के समर्थक कोतवाली पहुंच गए। पुलिस और छात्रों के समर्थकों में तीखी नोक झोंक भी हुई। किसी ने रात को ही घटनाक्रम की सूचना एसएसपी जेआर जोशी को भी दी। एसएसपी के रुख को भांपते हुए पुलिस ने हंगामा कर रहे समर्थकों पर सख्ती दिखाते हुए उन्हें वहां से बाहर खदेड़ दिया। इंस्पेक्टर कोतवाली प्रमोद उनियाल ने बताया कि आरोपियों का शांति भंग की धाराओं में चालान कर एसडीएम सदर की कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने नाबालिग को पर्सनल बांड पर जमानत दे दी, जबकि अन्य तीन आरोपियों को पांच सितंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।