फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मूल मंदिर हिंडोली में विराजमान हुई मां दशमद्वार, नौली पहुंचे लाटू देवता

मूल मंदिर हिंडोली में विराजमान हुई मां दशमद्वार, नौली पहुंचे लाटू देवता

Wed, 30 Aug 2017 10:36 PM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
मूल मंदिर हिंडोली में विराजमान हुई मां दशमद्वार, नौली पहुंचे लाटू देवता

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। ब्लाक के कंडारा गांव में चल रहे धार्मिक अनुष्ठान के दसवें दिन देव निशाणों और मां दशमद्वार की डोली को विदाई दी गई। कार्यक्रम के अंतिम दिन मां दशमद्वार की डोली जहां मूल मंदिर हिंडोली में विराजमान हुईं, वहीं लाटू देवता अपने मूल स्थान नौली पहुंचे। भारी संख्या में श्रद्धालुुओं ने देवताओं के दर्शन कर पूजा की। देव निशाणों के विदाई के दौरान महिलाओं और श्रद्धालुओं की आंखें छलछला उठीं।
कंडारा गांव के दयोल मंदिर में कंडारा, सुनाली, जैंटी, हिंडोली, उल्फाड़ा, चंटग्याला, बांतोली सहित नौ गांवों ने 22 अगस्त से देवी अनुष्ठान शुरू किया था। अनुष्ठान के दौरान मां दशमद्वार की डोली हिंडोली से और देवी दशमद्वार के भाई माने जाने वाले लाटू देवता का निशाण नौली से कंडारा पहुंचा था। इस दौरान आचार्य व्यास पं. रोहित मैखुरी ने कथावाचन किया। मंगलवार शाम को ग्रामीणों ने देवी की डोली और देव निशाणों को अपने मूल मंदिरों के लिए विदा किया। कंडारा गांव में देवताओं के विदाई के समय एक घंटे तक पश्वाओं ने ढोल-दमाऊं और देवी के जागरों की प्रस्तुति पर देवनृत्य किया। इस दौरान दशोलीगढ़ क्षेत्र मां दशमद्वार के जयकारों के साथ गुंजायमान रहा। इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बिष्ट, प्रधान देवेंती देवी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य उम्मेद सिंह कठैत, बलबीर सिंह रावत, दिग्पाल सिंह, खिलानंद पंत और जगदीश पंत आदि मौजूद थे। दूसरी ओर कनखुल के जिठांई देवी मंदिर में तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का समापन हो गया।
विज्ञापन


नंदा लोकजात पहुंची उलंग्रा गांव
देवाल। बधाड़ की ईष्ट देवी व नंदा लोकजात बुधवार को ल्वाड़ी गांव से बमड़बेरा पहुंची। बमड़बेरा में कुनियाल ब्राह्मणों ने श्रद्धालुओं को भोजन कराया। पूर्व प्रमुख डीडी कुनियाल, सुरेश कुनियाल, राजेंद्र प्रसाद, गोपी चंद्र, धर्मानंद कुनियाल, मंशाराम आदि ने देवी की डोली के दर्शन कर पूजा की। देर शाम ग्रामीणों ने लोकजात और नंदा देवी की डोली को उलंग्रा के लिए विदा किया। उलंग्रा में ग्राम प्रधान पुष्कर फर्स्वाण सहित ग्रामीणों ने देवी की पूजा कर उनका भव्य स्वागत किया। बृहस्पतिवार को देवी यात्रा पूर्णा गांव पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed