फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बामन द्वादशी के दिन अपनी माता मूर्ति से मिलने जाएंगे भगवान बदरीनाथ

बामन द्वादशी के दिन अपनी माता मूर्ति से मिलने जाएंगे भगवान बदरीनाथ

Wed, 30 Aug 2017 10:36 PM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
बामन द्वादशी के दिन अपनी माता मूर्ति से मिलने जाएंगे भगवान बदरीनाथ

विज्ञापन
बदरीनाथ। भगवान बदरीनाथ तीन सितंबर को बामन द्वादशी के दिन माणा गांव स्थित अपनी माता मूर्ति को मिलने जाएंगे। इस दौरान बदरीनाथ धाम के कपाट बंद रहेंगे। इसी दिन सुबह नौ बजे राजभोग के बाद भगवान बदरीनाथ की दिनभर की पूजा माता मूर्ति मंदिर में होगी। इस दिन माता मूर्ति मंदिर में भक्तों का रैला उमड़ता है।

बामन द्वादशी के दिन बदरीनाथ के प्रतिनिधि के रूप में श्री उद्धव जी की उत्सव विग्रह डोली माता मूर्ति के मंदिर पहुंचेगी। बदरीनाथ धाम से माता मूर्ति मंदिर करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर है। माता मूर्ति के पुजारी हनुमान प्रसाद के अनुसार पूजा-अर्चना के बाद श्री उद्धव जी इसी दिन दोपहर बाद बदरीनाथ धाम लौट जाते हैं। इसके बाद ही बदरीनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह ने बताया कि तीन सितंबर को बदरीनाथ मंदिर के कपाट सुबह बंद रहेंगे। तीर्थयात्री माता मूर्ति मंदिर में भगवान बदरीनाथ के दर्शन करेंगे। श्री उद्धव जी के माता मूर्ति मंदिर से बदरीनाथ लौटने के बाद ही धाम के कपाट खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed