{"_id":"59a6f0734f1c1bfd268b485b","slug":"150411276111-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधि विधान के साथ बंद हुए फ्यूंला नारायण मंदिर के कपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधि विधान के साथ बंद हुए फ्यूंला नारायण मंदिर के कपाट
Updated Wed, 30 Aug 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। उर्गम घाटी स्थित फ्यूंला नारायण मंदिर के कपाट बुधवार को विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। मंदिर के कपाट 16 जुलाई को श्रद्धालुओं के लिए खोले गए थे। कपाट बंद होने के मौके पर बुधवार सुबह से मंदिर में विशेष पूजाएं हुईं। इसके बाद भगवान फ्यूंला नारायण को भोग लगाने के बाद दोपहर ढाई बजे मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए। मंदिर से भव्य शोभायात्रा के साथ भगवान फ्यूंला नारायण की उत्सव मूर्ति अपने शीतकालीन गद्दी स्थल भर्की गांव पहुंच गई है। अब शीतकाल में भगवान फ्यूंला नारायण की पूजा भर्की गांव में की जाएगी।