फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   साहित्यकार पथिक व जनकवि गिर्दा को किया याद

साहित्यकार पथिक व जनकवि गिर्दा को किया याद

Wed, 30 Aug 2017 10:31 PM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
साहित्यकार पथिक व जनकवि गिर्दा को किया याद
श्रीनगर। आखर समिति की ओर से दिवंगत विभूतियों की स्मृति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। आखर समिति साहित्यकारों के चित्रों पर माल्यार्पण कर समाज व साहित्य के क्षेत्र में किए गए उनके योगदानों को याद किया।
विज्ञापन

स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में प्रसिद्ध जनकवि नाटककार व संस्कृत कर्मी गिरीश तिवाड़ी गिर्दा, जन पक्षीय पत्रकारिता के प्रतीक जनसेवी व साहित्यकार गढ़कवि धर्मानंद उनियाल पथिक, प्रकृति के चितेरे कवि चंद्र कुंवर बर्त्वाल व दिवंगत पत्रकार रंगकर्मी डा. उमाशंकर थपलियाल की स्मृति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रंगकर्मी प्रो.डीआर पुरोहित, बीपी घिल्डियाल, रोटरी क्लब की पूर्व अध्यक्ष शकुंतला रावत, गंगा असनोड़ा थपलियाल, देवेश्वर प्रसाद खंडूडी, गजलकार पयाश पोखड़ा की ओर से दिवंगत विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में उनकी जीवनी पर चर्चा- परिचर्चा कर साहित्य व समाज के लिए उनके योगदानों को याद किया गया। इस मौके गढ़वाली कवि आरती पुंडीर, कुसुमलता ममगांई, रेखा रावत, अजय गुसांई, मोहित नेगी, नयन कोठियाल, राकेश जिरवान की ओर से काव्य पाठ किया गया। इस मौके पर आखर समिति के सचिव संदीप रावत, मुकेश काला, देवेंद्र उनियाल, अखिलेश चंद्र चमोला, दिलवर रावत, सुबोध हटवाल, दिनेश उनियाल विमला राणा, संगीता कोठियाल फरासी, रेखा रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed