फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   स्वास्थ्य सेवाओं को अपडेट रखने के निर्देश

स्वास्थ्य सेवाओं को अपडेट रखने के निर्देश

Wed, 30 Aug 2017 10:28 PM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य सेवाओं को अपडेट रखने के निर्देश
श्रीनगर। विकास खंड खिर्सू के मरखोला गांव में कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य की अध्यक्षता में हुए ‘जनता मिलन’ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे। बिजली, पानी, सड़क, पेंशन के अलावा फरियादियों ने स्वास्थ्य बदहाली को सबसे बड़ी समस्या बताया। 85 फरियादियों में से 56 की समस्याओं का मौके पर निस्तारण कर मंत्री ने अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाएं अपडेट रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को जिला मुख्यालय से करीब 28 किलोमीटर दूर मरखोला में आयोजित ‘जनता मिलन’ कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए। ग्रामीणों ने बिजली के तार झूलने, पानी, पेंशन, सड़क, जंगली सूअरों से खेती को हो रहे नुकसान, आवास और क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा की बदहाली की शिकायत की। इस पर आर्य ने क्षेत्र में हायर सेंटर जैसी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश सीएमओ को दिए। साथ ही अन्य समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में फरियादी राकेश सिंह ने आवास क्षतिग्रस्त होने की बात कही तो मंत्री ने प्रशासन को तत्काल सर्वेक्षण कर आवश्यक मदद पहुंचाने के निर्देश दिए। वहीं पूर्णा देवी की आर्थिक सहायता की मांग पर आर्य ने मुख्यमंत्री से मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। भैंसकोट निवासी रमेश मंद्रवाल ने गांव में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की, जिस पर उरेडा को आगणन बनाने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर प्रभारी मंत्री ने काश्तकारों को स्प्रे मशीन व पॉवर ट्रिलर सहित अन्य कृषि उपकरण वितरित किए। कार्यक्रम में स्वास्थ्य, समाज कल्याण, कृषि, उद्यान, पेयजल, स्वजल प राजस्व समेत विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 375 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और दो को विकलांग प्रमाण पत्र भी जारी किए गए। मौके पर डीएम सुशील कुमार, एसएसपी जेआर जोशी, सीडीओ विजय जोगदंडे, ब्लाक प्रमुख सुषमा नेगी, भाजपा जिला महामंत्री विकास कुकरेती, मंडल अध्यक्ष हयात सिंह झिंक्वाण, महामंत्री राजेंद्र बिष्ट और संपत सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed