{"_id":"59a2f3864f1c1b6c768b46d6","slug":"150385140119-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों की बैठक में कोर कमेटी का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों की बैठक में कोर कमेटी का गठन
Updated Sun, 27 Aug 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। विभिन्न जिलों से पहुुंचे एलटी शिक्षकों की बैठक में कोर कमेटी का गठन कर मांगों पर चर्चा की गई। कमेटी में प्रत्येक जिले से दो शिक्षकों का चयन कर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई।
रविवार को एलटी शिक्षकों की बैठक अखिलेश चंद्र चमोला की अध्यक्षता में हुई। कोर कमेटी के गठन के बाद शिक्षकों ने चयन वेतनमान व एक समयमान पदोन्नति पर चर्चा कर सरकार से मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की। शिक्षकों ने आक्रोष व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की ओर से चयन वेतनमान व पदोन्नति में व्याप्त विसंगतियों को दूर न किया जाना शिक्षकों के प्रति अन्याय है। बैठक में शिक्षकों ने अपनी एक सूत्री मांग के लिए सभी एलटी शिक्षकों से एक जुट होने का आह्वान किया है। कहा कि कमेटी की अगली बैठक 10 सितंबर को आयोजित कर मांगों व शिक्षकों की समस्या पर चर्चा की जाएगी। इस मौके पर जसपाल सिंह गुसांई, दिलवर सिंह रावत, प्रदीप नयाल, दुर्गेश शर्मा, जगमोहन कठैत, केशवानंद लखेड़ा, रणवीर सिंह पंवार, मातवर सिंह बिष्ट, दीपक गौड़, कुलदीप काला आदि मौजूद थे।