{"_id":"59a2f29a4f1c1b04118b45ba","slug":"150385116417-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मालढैया में बनेगा पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मालढैया में बनेगा पार्क
Updated Sun, 27 Aug 2017 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्रीयंत्र टापू के समीप माल ढैया जल्द पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित होगा। लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड यहां लगभग 700 मीटर पैच को चौड़ा कर रहा है। अलकनंदा नदी किनारे इस स्थान को पार्क के रूप में विकसित करने की योजना बनाई जा रही है।
उफल्डा और भक्तियाना के बीच मालढैया दुर्घटना के प्रति संवेदनशील स्थान रहा है। यहां बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जहां मोड़ और ढलान है। वहीं सड़क के लगभग 20 मीटर नीचे अलकनदंा नदी बहती है। पूर्व में यहां कई दुर्घटनाओं में लोग जान गवां चुके हैं। इस स्थान का चौड़ीकरण और नदी के कटाव से सुरक्षा के लिए दीवार का निर्माण सड़क परिवहन मंत्रालय के विशेष पैकेज के तहत किया जा रहा है। इसमें 700 मीटर पैच में नदी किनारे से पक्के पुस्ते का निर्माण किया जा रहा है। इससे यहां बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग काफी चौड़ा हो रहा है।
खास बात यह है कि नदी किनारे और ठंडा होने की वजह से यात्राकाल में इस स्थान पर काफी संख्या में यात्री रुकते हैं, लेकिन पार्किंग और बैठने की दिक्कत की वजह से वह कुछ देर रुक के चले जाते हैं। लोनिवि के पार्क बनाने के बाद उनकी यह दिक्कत दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
........
पक्की सड़क की निर्धारित चौड़ाई के बाद मालढैया में पार्क बनाया जाएगा। ताकि लोग यहां रुक सके। वर्तमान में दीवार निर्माण और फिलिंग का काम चल रहा है।
जितेंद्र त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड