फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सुमाड़ी में ही होगा एनआईटी उत्तराखंड का निर्माण: भट्ट

सुमाड़ी में ही होगा एनआईटी उत्तराखंड का निर्माण: भट्ट

Sun, 27 Aug 2017 09:51 PM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
सुमाड़ी में ही होगा एनआईटी उत्तराखंड का निर्माण: भट्ट
श्रीनगर। विधायक बदरीनाथ और भाजपा जिला प्रभारी महेंद्र भट्ट ने स्पष्ट कहा कि एनआईटी कहीं शिफ्ट नहीं होगा। उन्होंने कहा कि स्थायी परिसर का निर्माण सुमाड़ी में ही होगा और अगर सुमाड़ी में किसी कारणवश भूमि कम पड़ती है, तो आसपास की भी भूमि अधिग्रहीत की जाएगी।
विज्ञापन

रविवार को विधायक भट्ट ने उक्त बातें भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में कही। नगर पालिका परिषद में हुई कार्यसमिति की बैठक में 57 सुझाव आए। इसमें सदस्यों ने एनआईटी, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क और शिक्षा के प्रस्ताव रखे। विधायक ने अस्पताल में डॉक्टरों के मामले भी कहा कि श्रीनगर अस्पताल में शीघ्र डॉक्टर आएंगे। साथ ही उन्होंने एएचपीसी वैकल्पिक पेयजल योजना के लिए जल्द ही श्रीनगर जल विद्युत परियोजना संचालन कर रही कंपनी धन अवमुक्त करेगी। इस दौरान सदस्यों ने श्रीनगर व पौड़ी बस अड्डे के निर्माण, कतिपय प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यशैली की शिकायत, पद के अनुसार स्कूलों में ड्रेस कोड और तहसीलदार व एसडीएम की कमी के मुद्दे भी रखे। विधायक पौड़ी मुकेश कोहली ने कहा कि एनआईटी को पहाड़ से बाहर नहीं जाने दिया जाएगा। जरूरत पड़ी तो पौड़ी विधान सभा क्षेत्र में भूमि उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

कार्यसमिति की बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए विधायक भट्ट ने कहा कि ई-टेडरिंग पारदर्शिता और गुणवत्ता लाने के लिए की जा रही है। बैठक में जिला महामंत्री विकास कुकरेती, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुमन लता ध्यानी, अनीता बुढ़ाकोटी, जितेंद्र रावत, मोहन लाल जैन, रश्मि रतूड़ी, राजकुमार पोरी, हयात ङ्क्षसह झिंक्वाण और राजेंद्र बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed