{"_id":"59a05bb44f1c1bc9218b46c8","slug":"150368148820-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने दिया पीड़ित परिवार को मदद का आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने दिया पीड़ित परिवार को मदद का आश्वासन
Updated Fri, 25 Aug 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवप्रयाग। बृहस्पतिवार को नगर के संजय भट्ट के आवासीय भवन में रसोई गैस सिलेंडर फटने से लगी आग से भवन स्वामी का सारा सामान राख हो गया था। शुक्रवार को पीड़ित के घर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी ने प्रभावितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। विधायक ने तहसीलदार एसडी चौरासिया को आग से हुए नुकसान की रिपोर्ट शीघ्र तैयार करने को कहा है। नगर वासियों ने विधायक से पीड़ित परिवार को शीघ्र आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है। इस मौके पर तिलक जोशी, सुदर्शन असवाल, अतुल कोटियाल, जनार्धन ध्यानी, सुरेश सयाना, मुकेश भट्ट, पूर्णेंदु बाबुलकर, विजयालक्ष्मी, रीता जोशी, सरस्वती देवी, अनसूया टोडरिया आदि मौजूद थे।