{"_id":"59a05ac44f1c1b393a8b45ba","slug":"15036812482-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परंपरागत ऊर्जा के प्रति लोगों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परंपरागत ऊर्जा के प्रति लोगों को किया जागरूक
Updated Fri, 25 Aug 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। राजकीय पॉलीटेक्निक की ओर से संचालित सामुदायिक विकास योजना के तहत भक्तियाना में सौर ऊर्जा पर आधारित स्ट्रीट लाइट के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य एसए सिद्दीकी ने गैर- परंपरागत ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देने के लिए सोलर स्ट्रीट लाइट के बारे में तकनीकी जानकारी दी। साथ ही सौर ऊर्जा के पर्यावरणीय महत्व को भी समझाया। प्रधानाचार्य की ओर से आयोजित गोष्ठी में लोगों को सौर ऊर्जा के उपयोग के प्रति प्रेरित किया गया। इस मौके पर भक्तियाना में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाते समय लोगों को सौर ऊर्जा के उपकरणों के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर सुशील बहुगुणा, विनोद डोभाल, एमएम पटवाल, योगेंद्र पंवार, अर्जुन कुमार आदि मौजूद थे। ब्यूरो