{"_id":"59a0506d4f1c1bf4488b48cd","slug":"15036786016-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम ने लाखों की स्ट्रीट लाइटें बर्बाद कर दीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम ने लाखों की स्ट्रीट लाइटें बर्बाद कर दीं
Updated Fri, 25 Aug 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
नगर निगम की लापरवाही से लाखों की स्ट्रीट लाइटें स्टोर में पड़े-पड़े बरबाद हो गई हैं। सीलन भरे स्टोर में रखने से करीब डेढ़ से दो हजार एलईडी लाइट खराब हो गई हैं। पथ-प्रकाश व्यवस्था में लगे कर्मचारी बताते हैं कि स्टोर में सीलन से एलईडी लाइट के कवर सिकुड़ कर चिपक गए हैं।
नगर निगम ने एक एलईडी लाइट साढ़े तीन हजार रुपये में खरीदी हैं। सीलन से 1500 से 2000 लाइटों के खराब होने से निगम को लाखों रुपये की चपत लगी है। इसी तरह पुरानी सोडियम व ट्यूब लाइटें भी काम नहीं कर रही हैं। सोडियम का बल्ब थोड़ी देर तक जलकर बंद हो रहा है। नगर निगम की अनदेखी का खामियाजा पथ-प्रकाश विभाग के फील्ड कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने बताया कि अन्य विद्युत सामग्री भी सीलन से स्टोर में खराब हो रही है। ट्यूब लाइट की एक पेटी में एक-दो ट्यूब लाइटें ही ठीक निकल रहीं हैं। सीलन से नए ट्यूब लाइटों की चोक व फिटिंग भी जंग लगने से खराब हो रही हैं। पथ-प्रकाश प्रभारी राहुल कैंथोला से जब इस बारे में जानकारी मांगी गई तो उन्होंने पथ-प्रकाश स्टोर के एक कर्मचारी को बुलाकर जानकारी ली। कर्मचारी ने उन्हें बताया कि स्टोर में सीलन होने से कुछ लाइटें खराब हो सकती हैं। पथ-प्रकाश प्रभारी राहुल कैंथोला ने बताया कि नए एलईडी दूसरी जगह पर सुरक्षित रखी गई हैं। सीलन से कितने लाइटें खराब हुई हैं इसकी गिनती कराकर सीलन से दूर रखा जाएगा।
विज्ञापन