{"_id":"599f0c144f1c1b53398b472c","slug":"15035955674-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभाग एक दूसरे पर थोप रहे सड़क के रख-रखाव की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभाग एक दूसरे पर थोप रहे सड़क के रख-रखाव की जिम्मेदारी
Updated Thu, 24 Aug 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोशीमठ। पीएमजीएसवाई और लोनिवि के विवाद के बीच फंसी तीन किलोमीटर झड़कुला-सेलंग मोटर मार्ग की स्थिति दयनीय बनी हुई है। दोनों विभाग सड़क के रखरखाव का जिम्मा एक दूसरे पर थोप रहे हैं। दोनों विभागों में आपसी तालमेल न होने के कारण सड़क पर कई जगहों पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
वर्ष 2002 में पीएमजीएसवाई के तहत तीन किलोमीटर झड़कुला-सेलंग मोटर मार्ग का निर्माण हुआ था। इसके निर्माण पर पीएमजीएसवाई ने 1.63 करोड़ रुपये खर्च किए थे, लेकिन अब पीएमजीएसवाई की ओर से सड़क को लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित करने की बात कही जा रही है। जब सड़क की बदहाल स्थिति को सुधारने के लिए ग्रामीण लोनिवि के अधिकारियों के पास गए तो उन्होंने सड़क अभी भी पीएमजीएसवाई के अधीन होना बताया।
महादीप पंवार और कल्पेश्वर भंडारी का कहना है कि सेलंग सड़क के सुधारीकरण के लिए लोनिवि और पीएमजीएसवाई के अधिकारियों से कहा गया, लेकिन दोनों विभागों के अधिकारी पल्ला झाड़ रहे हैं। इधर, एसडीएम जोशीमठ योगेंद्र सिंह ने कहा कि दोनों विभागों के अधिकारियों को सड़क के रखरखाव की स्थिति स्पष्ट करने के आदेश दे दिए गए हैं। जल्द ही विभागों के बीच विवाद सुलझा कर सड़क का सुधारीकरण कार्य करवा लिया जाएगा।