{"_id":"599f0c124f1c1b783a8b46c1","slug":"150359556510-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ पैदल मार्ग पर घोड़े से गिरा तीर्थयात्री, गौरीकुंड में नहीं मिला इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ पैदल मार्ग पर घोड़े से गिरा तीर्थयात्री, गौरीकुंड में नहीं मिला इलाज
Updated Thu, 24 Aug 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। केदारनाथ की यात्रा कर लौट रहे मुंबई के तीर्थयात्री डा. अनिल कुमार घोड़े से गिरकर घायल हो गए। परिजन उन्हें गौरीकुंड ले गए लेकिन वहां स्वास्थ्य केंद्र के आकस्मिक कक्ष में ताला लटका मिला। इसके बाद तीर्थयात्री को करीब 80 किमी दूर गोपेश्वर लाया गया। यहां उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। तीर्थयात्री के सिर में गहरी चोटें आई हैं।
केदारनाथ के पैदल रास्ते में बुधवार को भीमबली के पास डा. अनिल घोड़े से अनियंत्रित होकर नीचे गिर गए। पत्थरों के बीच गिरने के कारण तीर्थयात्री के सिर पर गंभीर चोटें आई। वे जैसे-तैसे आठ किलोमीटर की पैदल दूरी तय कर गौरीकुंड पहुंचे, लेकिन यहां स्थित स्वास्थ्य विभाग के आकस्मिक कक्ष में उन्हें ताला लटका मिला। परिजन तीर्थयात्री को नजदीक ही प्राइवेट क्लीनिक में ले गए और उनके सिर की मरहम पट्टी की गई। गुप्तकाशी में रात्रि विश्राम करने के बाद घायल यात्री को ऊखीमठ-चोपता से होते हुए गोपेश्वर लाया गया।
सीएमओ डा. भागीरथी जंगपांगी ने तीर्थयात्री का जिला अस्पताल में इलाज करवाया और उन्हें गंतव्य को भेजा। तीर्थयात्री के परिजन अश्विनी कुमार ने बताया कि गौरीकुंड में स्वास्थ्य विभाग भवन का अस्पताल है। यहां आकस्मिक कक्ष भी है, लेकिन अस्पताल में अपराह्न तीन बजे ही ताला लटका मिला।