{"_id":"599f0c104f1c1b193c8b46d3","slug":"150359556314-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिवसीय जूनियर वर्ग की शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिवसीय जूनियर वर्ग की शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न
Updated Thu, 24 Aug 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में जूनियर वर्ग की तीन दिवसीय शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को खिलाड़ियों ने जीत के लिए खूब संघर्ष किया। सुबह दस बजे से शुरू हुई प्रतियोगिता के अंडर-14 बालक वर्ग टेबल टेनिस में आदर्श विद्या मंदिर गोपेश्वर के हर्षित ने उत्तराखंड पब्लिक स्कूल के अनमोल को 11-9, 11-8 के सेटों में पराजित कर जीत दर्ज की। अंडर-14 बालिका वर्ग में कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नैग्वाड़ की वंदना ने अपनी ही विद्यालय की अनुष्का को 11-6, 11-8 से हराया।
अंडर-17 बालक वर्ग में उत्तराखंड पब्लिक स्कूल के आदित्य ने दिव्यांशु को 11-5,11-8 से हराकर जीत दर्ज की। बालिका वर्ग में आदर्श विद्या मंदिर गोपेश्वर की अनामिका ने 11-5, 11-8 से कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोपेश्वर की अंजलि को पराजित किया।
बैटमिंटन अंडर-14 बालिका वर्ग में कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नैग्वाड़ की अनुष्का ने अपने ही विद्यालय की तनुजा को 21-7, 21-11 से पराजित किया। अंडर-17 बालिका वर्ग में जीआईसी नंदप्रयाग की सपना ने 21-7, 21-10 से जीआईसी माणा घिंघराण की उज्मा को हराया। इसी प्रतियोगिता के अंडर-19 बालिका वर्ग में जीआईसी नंदप्रयाग की सृष्टि ने जीआईसी टंगसा की दिव्या को 21-20, 21-18 से हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
इस मौके पर लता झिंक्वाण, बबीता रावत, सुनीता कठैत, संगीता कोहली, अवतार सिंह, हरीश टम्टा, गिरीश गौड़, शशिकांत, विनोद रावत, योगेश बिष्ट, दिनेश कन्याल और गजपाल सिंह मौजूद थे।