फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   डिजीटल इंडिया के सपने को साकार करते हुए वेबसाइट स्टार्टअप लांच

डिजीटल इंडिया के सपने को साकार करते हुए वेबसाइट स्टार्टअप लांच

Thu, 24 Aug 2017 10:47 PM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
डिजीटल इंडिया के सपने को साकार करते हुए वेबसाइट स्टार्टअप लांच

विज्ञापन
हरिद्वार।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन डिजिटल इंडिया एवं स्टार्टअप इंडिया को साकार करने के लिए शहर में आईटी कंपनी वेब ड्रिल टेक्नोलॉजी के एक वेंचर बेवड्रिलवाला डॉटकाम वेबसाइट को लांच किया गया। वेबसाइट की लांचिग मेयर मनोज गर्ग ने की। बेवसाइट स्टार्टअप की पत्रिका का विमोचन भी किया।

रानीपुर मोड पर एक होटल में हुए कार्यक्रम में मेयर मनोज गर्ग ने कहा कि यह सराहनीय पहल है। सोशल मीडिया का महत्व पूरे देश में बढ़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डिजिटल इंडिया को बढ़ावा दे रहे हैं। तकनीकी क्रांति से युवाओं को रोजगार मुहैया कराए जा रहे हैं। कंपनी के चेयरमैन डा. पवन सिंह ने बताया कि इस बेवसाइट का मुख्य उद्देश्य राज्य को डिजिटल बनाना है। जिसमें छोटा सा छोटा व्यापारी अपनी बेवसाइट बनवाकर अपने व्यापार को गति दे सकेेंगे। युवाओं को इस बेवसाइट के माध्यम से रोजगार उपलब्ध हो सकेंगे। विश्व भर में सबसे सस्ती वेबसाइट मात्र 10 रुपये प्रतिदिन पर उपलब्ध कराने एकी जानकारी भी दी गई। इंजीनियर शाहनवाज खान ने बताया कि नव भारत के निर्माण में मुख्य भूमिका निभाने वाली डिजिटल मशीन को यह स्टार्टअप नए तरीके से मदद कर रहा है। कहा कि अधिकतर व्यापारी इंटरनेट के माध्यम से उपभोक्ताओं से जुड़कर अपने उत्पाद की जानकारियां भी व्हाट्सअप, इंटरनेट, फेसबुक, टिवटर , बेवसाइट, इंस्टाग्राम आदि माध्यम से दे रहे हैं। संचालन नरेश जैनर ने किया। इस मौके पर अविनाश ओहरी, सुरेश जैनर, नितिन गौतम, हिमांशु वालिया, डा. विशाल गर्ग, नरेश जैनर, नारायण आहूजा, डा. दिनेश वर्मा, अरुण चुग, रफी खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed