फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   रेल हादसे को लेकर चार रेल कर्मी दिल्ली तलब

रेल हादसे को लेकर चार रेल कर्मी दिल्ली तलब

Wed, 23 Aug 2017 10:36 PM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
रेल हादसे को लेकर चार रेल कर्मी  दिल्ली तलब
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
खतौली में हुए उत्कल कलिंगा एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद हरिद्वार के एक कंडक्टर, हेड टीटीई और दो टीटीई को दिल्ली तलब किया गया है। चारों कर्मचारी हादसे के समय ट्रेन में सवार थे। कर्मचारियों से दो दिन की पूछताछ चल रही है।

शनिवार को हुए हरिद्वार आ रही उत्कल कलिंगा एक्सप्रेस खतौली के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हरिद्वार में तैनात कंडक्टर मुकेश कुमार, हेड ट्रेन टिकट एक्जामिनर (टीटीई) मोहम्मद इरफान और टीटीई प्रीतम सिंह व क्रांति स्वरूप की उत्कल कलिंगा एक्सपेस में ड्यूटी थी। चारों कर्मचारी निजामुद्दीन से ट्रेन में सवार हुए थे। खतौली के पास जब ट्रेन घटनाग्रस्त हुई तो कंडक्टर मुकेश कुमार एसी रूम, टीटीई क्रांति स्वरूप एस चार कोच और मो. इरफान और प्रीतम सिंह अन्य कोच में तैनात थे। सबसे करीब से क्रांति स्वरूप ने पूरा हादसा देखा था। हादसे में रेलवे कर्मचारियों को तो कुछ नहीं हुआ। रविवार की शाम कर्मचारी हरिद्वार पहुंचे तो दिल्ली रेलवे ने चारों कर्मचारियों को पूछताछ के लिए दिल्ली बुला लिया। बुधवार को उनसे दिल्ली में निजामुद्दीन स्टेशन से लेकर खतौली तक की जानकारी ली गई है। हरिद्वार के मुख्य टिकट निरीक्षक एमएल मीणा ने बताया कि चारों कर्मचारियों से पूछञताछ के बाद बृहस्पतिवार को उनकी वापसी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed