फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बिड़ला परिसर छात्र संघ चुनाव के लिए पहले दिन 9 ने कराया नामांकन

बिड़ला परिसर छात्र संघ चुनाव के लिए पहले दिन 9 ने कराया नामांकन

Wed, 23 Aug 2017 10:43 PM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
बिड़ला परिसर छात्र संघ चुनाव के लिए पहले दिन 9 ने कराया नामांकन

विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन के पहले दिन विभिन्न पदों के लिए 9 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया, जबकि विभिन्न पदो के लिए 27 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। नामांकन प्रक्रिया 24 अगस्त को भी जारी रहेगी।
बुधवार को बिड़ला परिसर छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू की गई। नामांकन प्रक्रिया सीनेट हॉल स्थित चुनाव कार्यालय में संपन्न हुई। नामांकन के पहले दिन सबसे पहले आइसा के सुमित रिंगवाल ने उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन कराया। उपाध्यक्ष पद पर अजय सिंह ने भी नामांकन कराया। सचिव पद पर डीएसओ के प्रवीण भंडारी, सह सचिव पद पर तृप्ति बलूनी, कोषाध्यक्ष पद पर मोहित सिंह, विवि प्रतिनिधि पद पर अरुण नेगी, छात्रा प्रतिनिधि पद के लिए पूजा भंडारी व प्रियंका तथा छात्र संघ कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए अनिल राज आर्य ने नामांकन कराया। मुख्य चुनाव अधिकार प्रो. आरसी डिमरी ने बताया कि पहले दिन कुल 27 नामंकन पत्रों की बिक्री हुई। इसमें अध्यक्ष पद के लिए दो, उपाध्यक्ष पद के लिए 3, सचिव के लिए 2, सहसचिव व कोषाध्यक्ष पद के लिए 4-4, विवि प्रतिनिधि के लिए 3, छात्र संघ कार्यकारिणी सदस्य के लिए 7, छात्रा प्रतिनिधि के लिए 2 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। 24 अगस्त को 1 बजे तक नामांकन प्रक्रिया संपन्न होगी। 25 अगस्त को नाम वापसी का दिन नियत किया गया है।
विज्ञापन


ज्योतिष के चक्कर में पहले दिन नहीं कराया नामांकन
श्रीनगर। अधिकांश प्रत्याशियों ने ज्योतिष के चक्कर में पहले दिन नामांकन नहीं कराया। बुधवार को पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र था। ज्योतिष के अनुसार इस नक्षत्र को शुभ नहीं माना जाता है। एक बजे आइसा के सुमित रिंगवाल ने पहला नामांकन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed