{"_id":"599db5f74f1c1b32248b46ef","slug":"150350798415-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के लिए फरिश्ते बन गए तीन युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के लिए फरिश्ते बन गए तीन युवक
Updated Wed, 23 Aug 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हर्ष सैनी
धनौरी।
घाड़ क्षेत्र के हजाराग्रंट गांव के समीप बरसाती नदी (कांसरो नदी का खाला) में डूब रही बस में बैठे बच्चों को बचाने के लिए तीन राहगीर युवक राकेश, राजेश और राशिद फरिश्ते की तरह नदी में उतरे और बच्चों को बचाने में जुट गए। उन्हीं की मेहनत का परिणाम था कि बच्चे सकुशल बच गए।
सुबह करीब सात बजे स्कूली बच्चों को लेकर जा रही बस अचानक बरसाती नदी में फंस गई। उसी दौरान अपने काम पर जा रहे हजारा ग्रंट निवासी राकेश, राजेश और राशिद ने चीख पुकार सुनी तो वह अपनी साइकिलें खड़ी कर नदी में उतर गए। तीनों युवकों ने एक- एक कर बच्चों को बस से निकालकर सकुशल किनारे पहुंचा दिया। जब बस नदी में पलटी तो बच्चों के साथ ही चालक अरौर आसपास खड़े लोगों की भी रूह कांप उठी।
अपने फर्ज को निस्वार्थ भाव से अंजाम देकर तीनों युवक काम पर चल गए लेकिन उनके जाने के बाद क्षेत्रवासी उनके काम की तारीफ करते रहे। बृज इंटरनेशलन स्कूल संचालन समिति की अध्यक्ष बृजरानी ने तीनों युवकों को शीघ्र ही स्कूल में समारोह का आयोजन कर सम्मानित करने की बात कही है।
विज्ञापन
हर कोई नदी की तरफ दौड़ा
धनौरी। बरसाती नदी में स्कूल बस पलटने की सूचना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। हर कोई घटना स्थल पहुंचकर बच्चों की कुशलक्षेम जानने को आतुर था। बच्चों को सकुशल देख अभिभावकों की आंखें भर आई।
बुधवार सुबह एक स्कूल की बस 15 बच्चों को लेकर निकली थी। बस जैसे ही रास्ते में पहुंची तो यहां बरसाती नदी के रपटे पर अचानक पलट गई। बस में आसपास के गांव के फैजान, रिहान, शोएब, अरशद, फरहाद, अर्श, अमन, सरबजीत, अब्दुल रहमान और अंश सहित अन्य बच्चे सवार थे। बस पलटते ही बच्चों में चीख पुकार मच गयी। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। घटना की जानकारी मिलते ही बच्चों के अभिभावक भी घटना स्थल के लिए दौड़ पड़े। जब अभिभावकों ने अपने बच्चों को सकुशल देखा तो उनकी जान में जान आई! वहीं हजारा ग्रंट निवासी अंश की दादी जुबेदा ने बताया कि घटना के बारे मे सुनते ही घर मे कोहराम मच गया था। ऐसा लगा जैसे पैरों तले जमीन निकल गई हो। बच्चे के कुशलता की खबर मिलने पर ही जान आई।
घाड़ क्षेत्र में सड़कों की स्थिति बेहद खराब
धनौरी। घाड़ क्षेत्र की सड़कों की स्थिति बेहद खराब है। क्षेत्र में अधिकतर संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हैं। बरसात के दिनों में यहां अक्सर छोटे बड़े हादसे होते रहते हैं। धनौरी तेलीवाला मार्ग एवं धनौरी बुग्गावाला मार्ग भी जर्जर हाल हैं। ग्रामीण इलम सिंह, प्रमोद, आदित्य, सुशील, पवन कुमार, घनश्याम, मांगेरांम, रमेश चंद और कुलदीप आदि ने जल्द सड़कों की स्थिति दुरुस्त करने की मांग की है।