फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   डीएम ने जिला चिकित्सालय में मरीजों से मिलने का समय निर्धारित करने के दिये निर्देश

डीएम ने जिला चिकित्सालय में मरीजों से मिलने का समय निर्धारित करने के दिये निर्देश

Wed, 23 Aug 2017 10:31 PM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने जिला चिकित्सालय में मरीजों से मिलने का समय निर्धारित करने के दिये निर्देश

विज्ञापन
गोपेश्वर। जिलाधिकारी आशीष जोशी ने जिला चिकित्सालय के अधिकारियों को वार्डों में मरीजों से मिलने आने वाले परिजनों का समय निर्धारित करने के निर्देश दिए। बुधवार को डीएम ने जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेडिकल, सर्जिकल, ऑपरेशन थिएटर और वार्डों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने चिकित्सा प्रबंधन समिति के माध्यम से चिकित्सालय में जन औषधि केंद्र का संचालन करने के निर्देश दिए। बर्निंग वार्ड में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने, चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी के लिए सिटी चार्टर बोर्ड लगाने और धूम्रपान निषेध संबंधी चेतावनी बोर्ड लगाने की बात कही। उन्होंने चिकित्सालय में रेन वाटर हार्वेस्टिंग टैंक स्थापित करने तथा मेडिकल वेस्ट का उचित निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएमओ डा. भागीरथी जंगपांगी ने कहा कि चिकित्सालय मेें सृजित 25 पदों के सापेक्ष 17 चिकित्सकों की तैनाती की गई है, जिसमें से 12 कार्यरत है। जबकि 5 चिकित्सक अवकाश पर हैं। इस मौके पर एसीएमओ डा. मयंक बडोला सहित विभागी अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed