{"_id":"599db4094f1c1b1b428b45a7","slug":"150350749020-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय खेल दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय खेल दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
Updated Wed, 23 Aug 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। छात्र-छात्राओं में खेलों के प्रति जन जागरूकता पैदा करने के लिए 29 अगस्त को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद स्मृति में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाएगा।
बुधवार को विकासखंड सभागार कीर्तिनगर में 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। खेल समिति के अध्यक्ष खंड विकास अधिकारी धर्मानंद सकलानी ने बताया कि खेल दिवस के मौके पर विकास खंड मुख्यालय के आसपास के इंटर कालेजों के छात्र-छात्राओं की विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। साथ ही प्रभात फेरी, पौधरोपण, स्वच्छता अभियान, नशामुक्ति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। बैठक में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अजयपाल सिंह असवाल, सहायक पंचायत अधिकारी जीत सिंह रावत, प्रधानाचार्य अवधेश मणी लाल आदि मौजूद थे।