{"_id":"599b13d94f1c1bc5648b46a7","slug":"150333540812-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हरिद्वार में भी क्रेडिट कार्ड से मिलेंगे टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब हरिद्वार में भी क्रेडिट कार्ड से मिलेंगे टिकट
Updated Mon, 21 Aug 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
दिल्ली की तर्ज पर हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर भी अब क्रेडिट और डेबिट कार्ड से यात्रियों को टिकट मिल सकेंगे। हरिद्वार स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर पर यह व्यवस्था शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही छोटे स्टेशनों पर भी यह व्यवस्था लागू करने की तैयारी चल रही है।
हरिद्वार मुरादाबाद मंडल के ए-वन श्रेणी का स्टेशन है, लेकिन देश के बड़े स्टेशनों की अपेक्षा यहां सुविधाओं का अभाव दिखाई देता है। नोटबंदी के बाद से हरिद्वार रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर यात्रियों ने कई तरह की ऑनलाइन शिकायतें की हैं। जिस पर टिकट के बाद खुले पैसे वापस न करने की सबसे अधिक शिकायतें मिली थी। इस पर यात्री और कर्मचारियों की कहासुनी भी हो रही थी। ऑनलाइन शिकायतों पर रेलवे ने संज्ञान लेते हुए अब हरिद्वार के टिकट काउंटरों पर क्रेडिट और डेबिट कार्ड से भुगतान की योजना तैयार की। जिससे काउंटर पर होने वाले झगड़े पर लगाम लग सके। इसके अलावा कई छोटे स्टेशनों ज्वालापुर, मोतीचूर, रायवाला, डोईवाला में भी कार्ड से भुगतान कर टिकट बनाने की व्यवस्था की तैयारी की जा रही है। इस व्यवस्था करने से अधिक रुपये लेने पर भी रोक लगेगी। मंडल के डीआरएम एके सिंघल ने बताया कि कार्ड से भुगतान के आदेश दे दिए गए हैं। कई जगह कार्ड से भुगतान कर टिकट बन रहे हैं। छोटे स्टेशनों पर भी इसकी व्यवस्था की जाएगी।