फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   स्वास्थ्य केंद्र में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर भडके कांग्रेसी

स्वास्थ्य केंद्र में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर भडके कांग्रेसी

Mon, 21 Aug 2017 01:47 AM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य केंद्र में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर भडके कांग्रेसी
अव्यवस्थाओं को देख भड़के कांग्रेस कार्यकर्ता
विज्ञापन

-- अस्पताल में दिया धरना, मरीजों को अच्छी सुविधाएं देने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला में अव्यवस्थाओं का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को अस्पताल में धरना प्रदर्शन किया। कहा कि अस्पताल में अव्यवस्थाऐं बढ़ रही हैं, जिससे मरीजो को दिक्कतों का सामना करना पड रहा है। बाद में जिला पंचायत उपाध्यक्ष डबल सिंह भंडारी और सीएमएस डा. आरएस पाल के समझने पर कांग्रेस कार्यकर्ता शांत हुए। भारत रत्न राजीव गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ता अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों को फलाहार वितरित करने आए थे। अस्पताल में मरीजों द्वारा अव्यवस्थाओं की शिकायत करने पर भड़क गए और नारेबाजी के साथ प्रदर्शन करते हुए धरना देकर बैठ गए। कांग्रेस नेता गौरव चौधरी, अजय रावत, गौरव मल्होत्रा आदि ने कहा कि सरकारी अस्पताल में अव्यवस्थाओं को हावी नही होने दिया जाएगा।

कहा कि अस्पताल प्रशासन को चाहिए कि व्यवस्थाओं को पुख्ता बनाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करेें। जिला पंचायत उपाध्यक्ष डबल सिंह भंडारी ने मौके पर पहुंचकर धरना दे रहे लोगों को समझाते हुए अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आश्वस्त किया है। भरोसा दिलाया कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत से मुलाकात कर अस्पताल की सभी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए विचार विमर्श करेंगे। धरना देने वालों में कांग्रेस नगर अध्यक्ष राजबीर सिंह, पूर्व चेयरमैन महेश रावत, मुहम्मद अकरम, रणजीत सिंह बॉबी, विनोद चौहान, मनमोहन नौटियाल, राजेश गुरूंग, पन्नालाल गोयल आदि थे। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. आरएस पाल ने बताया कि अस्पताल की सभी व्यवस्थाएं पुख्ता हैं। प्रो बोनो समझौते के तहत काम किया जा रहा है। शुरूआती समय में कुछ दिक्कतें आ रही है। जिनको दूर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed