{"_id":"5999c2754f1c1bab718b469f","slug":"150324903512-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क के हिल कटिंग से दुर्गापुर गांव के नीचे से शुरु हुआ भूस्खलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क के हिल कटिंग से दुर्गापुर गांव के नीचे से शुरु हुआ भूस्खलन
Updated Sun, 20 Aug 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। दशोली विकास खंड में निर्माणाधीन मठ-छिनका-बौंला मोटर मार्ग के हिल कटिंग कार्य से दुर्गापुर गांव में आवासीय मकानों को खतरा उत्पन्न हो गया है। कटिंग से गांव के निचले हिस्से में भूस्खलन शुरू हो गया है। ग्रामीणों ने बारिश के मौसम में कार्य रोककर सड़क का एलाइनमेंट बदलने की मांग की है।
स्थानीय निवासी मथुरा देवी, सुमित्रा देवी, उमा देवी, नंदी देवी, सुशीला, बीना, रीना और देवेश्वरी देवी का कहना है कि मठ-छिनका-बौंला मोटर मार्ग में हिल कटिंग कार्य से आवासीय भवन खतरे की जद में आ गए हैं। बीते शनिवार रात को बारिश के दौरान कई जगहों पर पुस्ते क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इधर, पीएमजीएसवाई के अवर अभियंता तनुज कंबोज का कहना है कि मठ-छिनका-बौंला मोटर मार्ग पर आबादी क्षेत्र में हिल कटिंग कार्य बंद करवा दिया गया है। सड़क के हिल साइड पुस्ता निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा।