{"_id":"59986e194f1c1bcc618b4663","slug":"15031619019-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"..श्रीदेव सुमन विवि के पैनल ने किया देवप्रयाग महाविद्यालय का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
..श्रीदेव सुमन विवि के पैनल ने किया देवप्रयाग महाविद्यालय का निरीक्षण
Updated Sat, 19 Aug 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवप्रयाग। इस बार राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में विज्ञान संकाय और पीजी स्तर पर हिंदी की कक्षाएं शुरू होने की उम्मीद दिखाई दे रही है। श्री देव सुमन उत्तराखंड विवि टिहरी के पैनल ने अस्थायी संबद्धता के लिए कॉलेज का निरीक्षण किया। अगर पैनल की रिपोर्ट सही होती है, तो इसी सत्र से विज्ञान संकाय और एमए हिंदी की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
देवप्रयाग महाविद्यालय में बीएससी बायो व मैथ्स ग्रुप और एमए हिंदी की कक्षाओं के संचालन के लिए श्रीदेव सुमन विवि की ओर से संबद्धता दी जानी है। इसी क्रम में शनिवार को विवि की ओर से भेजी गई निरीक्षण कमेटी (पैनल) देवप्रयाग महाविद्यालय पहुंची। इसमें कमेटी संयोजक प्रो. डीएस नेगी, प्रो. आरपी गैरोला, डा. प्रभाकर बडोनी, प्रो. एमएस बिष्ट, डा. जीएस रजवार और डा. गुड्डी बिष्ट शामिल थे। टीम ने कॉलेज में क्लास रूम, लैब, पुस्तकालय सहित अन्य स्थानों का बारीकी से निरीक्षण किया। पैनल संयोजक प्रो. नेगी ने बताया कि निरीक्षण कर लिया गया है। निर्धारित फार्मेट में रिपोर्ट विवि को भेज दी जाएगी। वहीं, श्री देव सुमन विवि के कुलसचिव दिनेश चंद्र ने बताया कि यदि रिपोर्ट पॉजीटिव रहती है, तो कक्षा संचालन के लिए अस्थायी संबद्धता दे दी जाएगी। इस मौके पर प्राचार्य डा. सुधा भारद्वाज आदि मौजूद रहे।