{"_id":"5995c1ba4f1c1b2a518b45cf","slug":"150298669920108-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन न मिलने पर कर्मचारी गए अवकाश पर, 108 सेवा लडख़ड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन न मिलने पर कर्मचारी गए अवकाश पर, 108 सेवा लडख़ड़ाई
Updated Thu, 17 Aug 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवप्रयाग। देवप्रयाग क्षेत्र में 108 सेवा एक ही शिफ्ट में काम कर रही है। तीन माह से वेतन न मिलने के कारण अधिकांश 108 कर्मी अवकाश पर चले गए हैं। इससे 108 नियमित नहीं चल पा रही है।
2 माह पूर्व अमर उजाला में ‘बजट के अभाव से लड़खड़ाई सेवा’ खबर प्रकाशित की गई थी। इस पर विभाग ने एक माह का वेतन दे दिया था और बाकी वेतन इंक्रीमेंट के साथ देने की बात कही थी, लेकिन बाद में फिर वेतन आना बंद हो गया। इसके बाद अधिकांश कर्मचारी अवकाश पर चले गए। कर्मचारियों के अवकाश पर जाने की स्थिति में रिलीवर भेजे जाने थे, लेकिन नवंबर 2016 से रिलीवर बिल पास न होने से रिलीवर भी नहीं आ रहे है। ऐेसे में 108 सेवा केवल रात को ही संचालित हो पा रही है। वहीं 108 के मीडिया प्रभारी मनोज राणा का कहना है कि कि सरकारी फंड से टीडीएस कटने के कारण कंपनी के 12 करोड़ रुपये इनकमटैक्स विभाग में फंसे हैं। राणा का कहना है कि शासन की ओर से कहा जा रहा है कि पहले आयकर विभाग में फंसी धनराशि को लाओ। फिर नया फंड रिलीज किया जाएगा। ब्यूरो