{"_id":"59907d984f1c1b97138b45d2","slug":"150264157315-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणित के शिक्षक को मूल विद्यालय भेजने की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणित के शिक्षक को मूल विद्यालय भेजने की मांग उठाई
Updated Sun, 13 Aug 2017 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोखरी। जीआईसी रडुवा चांदनीखाल के अभिभावक संघ व जनप्रतिनिधियों ने विद्यालय में सेवारत गणित के शिक्षक को दूसरे विद्यालय में तैनात करने का विरोध किया है। संघ से जुड़े अभिभावकों ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन भेजकर शीघ्र शिक्षक की मूल विद्यालय में तैनाती की मांग उठाई है।
ग्राम प्रधान गुड्डू लाल, पीटीए अध्यक्ष गजेंद्र सिंह, मनोरमा देवी, रंजना देवी, संदीप बर्त्वाल, शिशुपाल सिंह, जगदीश, रामेश्वर और भगत सिंह का कहना है कि जीआईसी रडुवा चांदनीखाल में पांच सौ छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालय में तैनात एलटी संवर्ग के गणित के शिक्षक को व्यवस्था पर अन्यत्र विद्यालय भेज दिया है, जिससे विद्यालय में पठन-पाठन बाधित हो रहा है।