{"_id":"598f40bc4f1c1b96558b4711","slug":"150256045516-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश सरकार उद्योगों के संरक्षण को संकल्पबद्ध: पंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश सरकार उद्योगों के संरक्षण को संकल्पबद्ध: पंत
Updated Sat, 12 Aug 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने उद्यमियों को आश्वस्त किया कि सरकार उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए कृतसंकल्प है। औद्योगिक क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं बढ़ाने के लिए भी उन्होंने प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन दिया।
वित्त मंत्री प्रकाश पंत शनिवार को सिडकुल स्थित एक होटल में उद्यमियों की ओर से आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित कर रहे है। इस दौरान उन्होंने उद्यमियों की समस्याएं सुनीं और कार्रवाई का भरोसा दिलाया। कहा कि राज्य सरकार उद्यमियों को उत्तराखंड में निवेश के लिए आमंत्रित कर रही है। अधिकाधिक सुविधाएं उपलब्ध कराना भी प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऐसे उद्योग लगाए जाएं, जिनका कच्चा माल यहां उपलब्ध हो। नए कर आदि की व्यवस्थाओं को देखते हुए भी उन्होंने राज्य सरकार की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में सिडकुल मैन्युफेक्चर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हरेंद्र गर्ग ने वित्त मंत्री को सिडकुल की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। बताया कि उद्योगों से संबंधित जरूरी अनापत्ति प्रमाणपत्र समय से नहीं मिल पा रहे है। वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। बिजली की कटौती भी अक्सर होती रहती है।
उन्होंने भेल के सहयोग से बनने वाले कंटेनर डिपो के निर्माण के लिए भी सरकार से सहयोग मांगा। इस दौरान अनिल शर्मा, मनमोहन जैन, लद्यु उद्योगों के संगठन सेवा के अध्यक्ष हिमेश कपूर, जगदीश लाल पाहवा, विशाल गर्ग, रंजीत जालान, आशीष गुप्ता, एसपीएस गौतम, राकेश त्यागी, राजेंद्र त्यागी, विकास गर्ग समेत बड़ी संख्या में उद्यमी शामिल रहे। भाजपा की ओर से प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य राजीव शर्मा, संजय बहल, धर्मेंद्र विश्रोई, सुखवीर सिंह ढीढसा भी मौजूद रहे।