{"_id":"598dde5d4f1c1bc1598b46bc","slug":"150246973516-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरदकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर श्रीकोट का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरदकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर श्रीकोट का दबदबा
Updated Fri, 11 Aug 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। खिर्सू विकासखंड की शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं में सरस्वती विद्यामंदिर श्रीकोट के खिलाड़ी छाए रहे। अधिकांश प्रतियोगिताओं में विद्यामंदिर श्रीकोट विजयी रहा।
खिर्सू विकासखंड की तीन दिवसीय शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं के अंतिम दिन फाइनल मुकाबले खेले गए। कबड्डी के सभी वर्गों की प्रतियोगिता में सरस्वती विद्यामंदिर विजयी रहा। इस प्रतियोगिता के सब जूनियर वर्ग बालिका वर्ग में भगवती मेमोरियल पब्लिक स्कूल की टीम विजयी रही। खो-खो बालक सीनियर व जूनियर वर्ग में जीआईसी स्वीत, सब जूनियर वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर श्रीकोट, बालिका सीनियर वर्ग में जीआईसी स्वीत, जूनियर व सब जूनियर वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर श्रीकोट, फुटबाल में जीआईसी कठुली, वॉलीबाल सीनियर वर्ग में जीआईसी मरखोड़ा व जूनियर वर्ग में जीआईसी श्रीनगर विजेता रहे। समापन समारोह में खंड शिक्षा अधिकारी एमएल आर्य, सरोप सिंह, कृपाल सिंह पटवाल, विनय किमोठी, गजपाल सिंह नेगी आदि मौजूद थे। ब्यूरो