{"_id":"598ddd674f1c1b7f2b8b4800","slug":"15024694893-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूगी में आज और किमली में कल से मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूगी में आज और किमली में कल से मेला
Updated Fri, 11 Aug 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। पोखरी ब्लाक के सूगी में शनिवार (आज) से तीन दिवसीय शिवशक्ति सांस्कृतिक पर्यटन विकास मेलेे का शुभारंभ होगा। मेले के संयोजक सुखदेव चौहान और अध्यक्ष लखपत सिंह खत्री ने बताया कि कलश यात्रा और महारुद्राभिषेक पाठ से कार्यक्रम की शुरुआत होगी, जबकि 13 अगस्त को ब्रह्मकमल सांस्कृतिक संस्था के कार्यक्रम होंगे। 14 अगस्त को देहरादून की उत्तर सांस्कृतिक संस्था के कार्यक्रमों के साथ विशाल भंडारे के साथ मेले का समापन होगा। दूसरी ओर कपीरी पट्टी के किमोली में जन्माष्टमी मेले की तैयारियां पूरी हो गई हैं। तीन दिवसीय इस मेले का शुभारंभ 13 अगस्त से होगा। मेले का उद्घाटन विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी करेंगे। साथ ही प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत भी पहुंचेंगे। मेला समिति के अध्यक्ष खिलदेव सिंह ने बताया कि मेले के समापन पर जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह भी शामिल होंगी।