{"_id":"598ddd614f1c1b872b8b4766","slug":"150246948314-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश संगठन महामंत्री संजय लेंगे चमोली भाजपा की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश संगठन महामंत्री संजय लेंगे चमोली भाजपा की बैठक
Updated Fri, 11 Aug 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। भाजपा निकाय चुनाव की तैयारी में जुट गई है, जिसके लिए भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री संजय चमोली भाजपा के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और विधायकों की बैठक लेकर पार्टी गतिविधियों पर चर्चा करेंगे। बैठक 17 अगस्त को गोपेश्वर में होगी।
चमोली भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी रमेश मैखुरी ने बताया कि 17 अगस्त को जिला पंचायत सभागार में होने वाली बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन संजय शामिल होंगे। चमोली जिले के तीनों विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष और सभासद, नगर पालिकाओं के अध्यक्ष और सभासद के अलावा पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और जिला कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहेंगे। बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के साथ ही वर्ष 2018 की शुरुआत में होने वाले नगर निकाय चुनावों पर रणनीति बनाई जाएगी। बैठक में मोर्चा प्रकोष्ठों, प्रकल्पों के संयोजक और पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन