फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अधिवक्ता न्यायिक प्रक्रिया का मजबूत स्तंभ: जिला जज

अधिवक्ता न्यायिक प्रक्रिया का मजबूत स्तंभ: जिला जज

Thu, 10 Aug 2017 11:40 PM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
अधिवक्ता न्यायिक प्रक्रिया का मजबूत स्तंभ: जिला जज

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
जिला बार संघ की ओर से बृहस्पतिवार को नवागत जिला जज राजेंद्र सिंह और श्रम न्यायालय के पीठासीन अधिकारी गिरधर सिंह धर्मशक्तु का स्वागत समारोह पूर्वक किया गया।
न्यायालय परिसर स्थित बार संघ के सभागार में आयोजित समारोह में नए जिला जज राजेंद्र सिंह ने कहा कि अधिवक्ताओं को वादकारी का हित ध्यान में रखते हुए काम करना चाहिए। अधिवक्ता न्यायिक प्रक्रिया का मजबूत स्तंभ हैं। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं को अधिक से अधिक कार्य कर वादकारी को न्याय दिलाना चाहिए। कहा कि जूनियर अधिवक्ताओं को अपनी फाइल अच्छी तरह पढ़ कर पीठासीन अधिकारी के सामने वादकारी की बात रखनी चाहिए।
विज्ञापन

श्रम न्यायालय के पीठासीन अधिकारी गिरघर सिंह धर्मशक्तु ने कहा कि वह पूर्व में भी हरिद्वार में एडीजे रह चुके हैं। उन्हें हरिद्वार के अधिवक्ताओं का बहुत सहयोग मिला है। जिला बार संघ के अध्यक्ष जसविंदर सिंह मोंटू ने कहा कि बार और बेंच के सहयोग से ही न्यायिक कार्य सुचारु रूप से चल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ अधिवक्ता विजय शर्मा, अतुल सिंघल, राजकुमार चौहान, राकेश सिंह, राकेश चौहान, बबरु भान सिंह, सुशील कुमार, राकेश गुप्ता, प्रमोद चौहान, प्रदीप चौहान, संदीप सिंह, चंद्रदीप सिंह,अलका मेहता, मोहिनी अग्रवाल, निशा शर्मा, संजय चौहान, भूपेंद्र चौहान, दिनेश वर्मा, डीजीसी इंद्रपाल सिंह बेदी, एडीजीसी कुशलपाल चौहान, अनिल राणा, नीरज गुप्ता, राजकुमार आदि समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed