{"_id":"598c95614f1c1be67a8b468a","slug":"150238551313-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधित--- मनरेगा सहायक और वीडीओ के तबादलों पर भड़के जनप्रतिनिधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संशोधित--- मनरेगा सहायक और वीडीओ के तबादलों पर भड़के जनप्रतिनिधि
Updated Thu, 10 Aug 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। क्षेत्र पंचायत दशोली की त्रैमासिक बैठक हंगामेदार रही। ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ब्लाक में मनरेगा सहायक और ग्राम विकास अधिकारियों के तबादलों पर खंड विकास अधिकारी से जवाब मांगा। प्रधानगणों ने कहा कि मनरेगा सहायकों के तबादलों से मनरेगा कार्य प्रभावित हो रहे हैं। कहा गया कि क्षेत्र पंचायत की बैठक में उठाए गए प्रश्नों पर कार्रवाई भी नहीं हो पा रही है।
मुख्य विकास अधिकारी विनोद गोस्वामी के देरी से पहुंचने से बैठक करीब एक घंटे देरी से शुरू हुई। बैठक में प्रधानगणों ने हाल ही में हुए मनरेगा सहायक और ग्राम पंचायत अधिकारियों के तबादलों पर हंगामा किया और तबादलों पर बीडीओ रघुनाथ सिंह नेगी से जवाब मांगा। प्रधान संगठन के अध्यक्ष रविंद्र सिंह, छिनका प्रधान लक्ष्मण सिंह व अन्य ग्राम प्रधानों ने कहा कि अधिकारियों के तबादलों से कार्य प्रभावित हो रहे हैं। सभी ग्राम प्रधानों ने तत्काल तबादलों को निरस्त करने की मांग उठाई। इस पर बीडीओ ने कहा कि नियमानुसार ही तबादले किए गए हैं। इसके बाद प्रधानगणों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। ग्राम प्रधान सरतोली विजेंद्र सिंह ने लासी-सरतोली मार्ग की खस्ता हालत सुधारने, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनील कोठियाल ने अपात्र लोगों को अटल आवास योजना का लाभ देने, ज्येष्ठ प्रमुख अयोध्या हटवाल ने अगथला, किरुली, चांतोली और रैतोली गांवों में मनरेगा योजना के तहत विकास कार्य करवाने आदि की मांग की। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख प्रमिला सजवाण ने की। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि हर्षवद्र्धन मैठाणी, विधायक प्रतिनिधि मोहन सिंह नेगी, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह के साथ ही कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।