फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बदरीनाथ हाईवे का 15 मीटर हिस्सा बहा

बदरीनाथ हाईवे का 15 मीटर हिस्सा बहा

Thu, 10 Aug 2017 10:56 PM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे का 15 मीटर हिस्सा बहा

विज्ञापन
जोशीमठ। बदरीनाथ हाईवे पर बृहस्पतिवार को करीब 18 घंटे बाद वाहनों की आवाजाही सुचारु हो पाई। हाईवे खुलने के बाद 70 तीर्थयात्री अपने वाहनों से बदरीनाथ पहुंचे, जबकि 235 तीर्थयात्री बदरीनाथ की यात्रा कर गंतव्य को लौट गए।

बुधवार रात को हुई बारिश के दौरान रात दस बजे पिनोला में चट्टान का एक बड़ा हिस्सा टूटकर आने से हाईवे बंद हो गया और करीब पंद्रह मीटर तक हाईवे का पुश्ता क्षतिग्रस्त हो गया। इससे यहां आवाजाही खतरनाक बनी है। वहीं लामबगड़ में भूस्खलन से हाईवे बंद हुआ। हाईवे बंद होने से पांडुकेश्वर से 132 तीर्थयात्री पैदल ही बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर गए। बृहस्पतिवार को शाम चार बजे बीआरओ ने हाईवे वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया। हाईवे खुलने के बाद 70 तीर्थयात्री अपने वाहनों से बदरीनाथ पहुंचे। जबकि 235 तीर्थयात्री बदरीनाथ की यात्रा कर अपने गंतव्य को लौटे। इधर, एसडीएम योगेंद्र सिंह ने बताया कि पिनोला में सीमा सड़क संगठन की ओर से हाईवे का सुधारीकरण कार्य शुरू कर दिया गया है। बारिश होने पर बार-बार हाईवे बाधित हो रहा है। सुरक्षा को देखते हुए लामबगड़ में यात्रा वाहनों की आवाजाही रोकी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed