{"_id":"5984a1f94f1c1b8e1c8b4781","slug":"15018644419-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह का वेतन नहीं देने पर थाने पहुचे गार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह का वेतन नहीं देने पर थाने पहुचे गार्ड
Updated Fri, 04 Aug 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में एए फाउंडेशन फॉर सेप्टी एजेंसी गुडगांव ने सुरक्षा गार्डों को एक माह का वेतन नहीं दिया है। ऐसे में गार्डों ने कनखल थाने पहुंचकर एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
गुरुकुल कांगड़ी विवि ने बीते सत्र में गुडगांव की सुरक्षा एजेंसी एए फाउंडेशन फॉर सेफ्टी को विवि में सुरक्षा गार्डों की तैनाती का टेंडर दिया था। विवि में प्रतिदिन करीब 70 सुरक्षा गार्डों की जरूरत होती है। टेंडर समाप्त होने के बाद भी एजेंसी की ओर से सुरक्षा गार्डों का जून माह का वेतन नहीं दिया गया है। वेतन की मांग को लेकर गार्ड एजेंसी के अधिकारियों के चक्कर लगा हैं। शुक्रवार को गार्डों ने वेतन नहीं देने पर कनखल थाने पहुंचकर एजेंसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि विवि की ओर से एए फाउंडेशन फॉर सेप्टी को जून का भुगतान कर दिया है। यह मामला गार्डों और एजेंसी की बीच का है। थानाध्यक्ष अनुज सिंह का कहना है कि गार्डों ने थाने पहुंचकर जून माह का वेतन नहीं देने के बारे में जानकारी दी थी। लिखित शिकायत मिलने पर एजेंसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।