{"_id":"5983885e4f1c1bc6758b47e6","slug":"15017924413-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टमाटर के बाद बाजारों में अब प्याज हुआ लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टमाटर के बाद बाजारों में अब प्याज हुआ लाल
Updated Fri, 04 Aug 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टमाटर के बाद अब प्याज के रेट बढ़े
अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला। टमाटर के दामों में चल रहे भारी उछाल के बाद अब बाजारों में प्याज भी महंगा होने लगा है। बाजारों में प्याज का दाम एकाएक दोगुना हो गया है। बताया जा रहा है आमद कम होने से प्याज के दामों में अधिक उछाल रहेगा। डेढ़ माह से उछाल पर रहा टमाटर का दाम अभी नीचे नही आया था कि अब प्याज तेवर दिखाने लगा है। प्याज को जो दाम एक दिन पहले 15 रुपये किलो चल रहा था वह बृहस्पतिवार को एकाएक 30 रुपये पहुंच गया। मानसून अवधि में सब्जियों के दामों में वैसे तो ऊंचाईयों पर आ जाते हैं लेकिन प्याज का दाम स्थिर रहा करता है। टमाटर से पहले ही त्रस्त चल रही रसोई में अब प्याज खाने का जायका बिगाड़ने लगा है। उत्तराखंड में नासिक महाराष्ट्र के प्याज की सर्वाधिक आपूर्ति होती है, जो एकाएक कम हो गई है। गृहिणी गीता त्यागी, मंजू गुप्ता, रानी गोयल, अनिता , रीना आदि बताया कि प्याज के दामों में बढ़ोतरी होने से किचन का बजट भी गड़बड़ाने लगा है। नगर के प्रमुख व्यापारी प्रदीप गोयल, शीशपाल अग्रवाल और भारत गुप्ता ने बताया कि कम आपूर्ति से दामों में बढ़ोतरी हुई है जो अस्थायी है। प्याज की अधिक और संतुलित आमद हो जाने पर दाम नियंत्रण में आ जाएगे।