{"_id":"598356c14f1c1ba5778b47c5","slug":"15017797417-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदियां उफान पर कटाव शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदियां उफान पर कटाव शुरू
Updated Thu, 03 Aug 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
श्यामपुर।
पहाड़ों में हो रही तेज बारिश से बरसाती नदियां उफान पर हैं। श्यामपुर गांव के पास आलिया रिसोर्ट के समीप गंगा के पानी में कटाव शुरू हो गया है। गंगा में पानी ज्यादा होने से ग्रामीणों की नींद उड़ गई है।
पहाड़ों पर तेज बारिश से गंगा में पानी उफान पर है। श्यामपुर गांव के पास बने आलिया रिसोर्ट के बगल में पानी ने भू-कटाव शुरू कर दिया है। वही गंगा के किनारे बने एक मकान का पुस्ता भी ध्वस्त हो गया है। ग्राम प्रधान शकुंतला चौहान, उप प्रधान अशोक रावत,अनिल चौहान, देवेंद्र नेगी, योगेश चौहान, शानु अंसारी, सरफराज अंसारी आदि का कहना है कि प्रशासन ने समय रहते हुए भू-कटाव रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए। बरसात के समय गंगा में पानी आने पर अधिकारी गांव खाली कराने के लिए आ जाते हैं, लेकिन उसके बाद सुध नहीं लेते हैं। 2013में आई आपदा में भी आलिया रिसोर्ट के सामने गांव के अंदर पानी घुस गया था। जिससे किसानों की पूरी फसल बरबाद हो गई थी। आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा कैंतुरा ने बताया कि पहाड़ों में बारिश होने से गंगा का जलस्तर चेतावनी निशान 293 मीटर से नीचे 292.60 मीटर चल रहा है।