{"_id":"598356bb4f1c1b0b778b4732","slug":"150177973411-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर बाधित रही दूरसंचार की ब्राडबैंड सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनभर बाधित रही दूरसंचार की ब्राडबैंड सेवा
Updated Thu, 03 Aug 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। चमोली जिले में बृहस्पतिवार को दिनभर बीएसएनएल की ब्राडबैंड सेवा बाधित रही। कर्णप्रयाग के समीप दूरसंचार की ओएफसी लाइन में फाल्ट आने से दिनभर ब्राडबैंड सेवा बाधित रही। इन दिनों राजकीय महाविद्यालयों के ऑनलाइन फार्म भरे जा रहे हैं। ऐसे में ब्राडबैंड सेवा बाधित होने से छात्र-छात्राओं को दिक्कतें झेलनी पड़ीं। दूरसंचार के उप मंडलीय अभियंता आरएस असवाल का कहना है कि ओएफसी लाइन ध्वस्त होने से ब्राडबैंड सेवा ठप पड़ी है। लाइन का सुधारीकरण कार्य चल रहा है। जल्द ब्राडबैंड सेवा सुचारु कर दी जाएगी।