फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बदरीनाथ हाईवे दोपहर तक रहा बाधित, तीर्थयात्री हुए परेशान

बदरीनाथ हाईवे दोपहर तक रहा बाधित, तीर्थयात्री हुए परेशान

Thu, 03 Aug 2017 10:30 PM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे दोपहर तक रहा बाधित, तीर्थयात्री हुए परेशान

विज्ञापन

जोशीमठ। बदरीनाथ हाईवे बृहस्पतिवार को लामबगड़ और कौड़िया में बंद रहा। लामबगड़ में हाईवे सुबह दस बजे खोला गया जबकि कौड़िया में हाईवे 12 बजे खुला। हाईवे खुलने के बाद जगह-जगह फंसे तीर्थयात्री गंतव्य की ओर रवाना हुए।
बुधवार रात को हुई भारी बारिश से लामबगड़ में बदरीनाथ हाईवे बंद हो गया था। बृहस्पतिवार को मेकाफेरी कंपनी की मशीनों ने हाईवे से मलबा हटाने का काम शुरू किया और सुबह दस बजे हाईवे खोल दिया गया। इसके बाद पांडुकेश्वर से 265 तीर्थयात्री अपने वाहनों से बदरीनाथ धाम पहुंचे, जबकि लामबगड़ की ओर फंसे 244 तीर्थयात्रियों को उनके गंतव्य को भेजा गया।
विज्ञापन

इसके बाद करीब बारह बजे पीपलकोटी के समीप कौड़िया में चट्टान का एक हिस्सा टूटकर गिरने से हाईवे बंद हो गया। इससे बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब जा रहे वाहन यहीं फंस गए। बीआरओ ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर दो बजे हाईवे खोला तब जाकर वाहनों की आवाजाही सुचारु हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed